फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Parekh: जब आशा पारेख को कहा जाने लगा हिंदी सिनेमा की जुबली गर्ल, जानिए उनके दस दमदार किरदार

Sun, 02 Oct 2022 07:52 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख का अपने जमाने में सिनेमा जगत में सिक्का चलता था। अपनी खूबसूरती के साथ हिंदी फिल्मों में उन्होंने दमदार किरदारों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। अभिनेत्री आज 80 साल की हो चुकी हैं। सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1992 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है और हाल ही में आशा पारेख को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया। आशा पारेख जब महज 17 साल की उम्र में थीं, तब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी और इसके बाद धीरे-धीरे उनकी शोहरत इस कदर बढ़ी कि अभिनेत्री को सिनेमा की जुबली गर्ल कहा जाने लगा। तो चलिए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानते हैं आशा पारेख की दस दमदार किरदार।

Asha Parekh: शम्मी कपूर के साथ की फिल्मी सफर की शुरुआत, धर्मेंद्र से लेकर इन अभिनेताओं संग भी खूब जमी जोड़ी

विज्ञापन

2 of 10
आशा पारेख - फोटो : Social Media
इस फिल्म से बेबी आशा पारेख के नाम से पहचानीं गईं दिग्गज अभिनेत्री
आशा पारेख का फिल्म सफर बहुत लंबा रहा है। उन्होंने दस वर्ष की उम्र में अपने अभिनय के करियर की शुरआत की थी। दरअसल, उन्हें निर्देशक बिमल रॉय ने डांस करते हुए देखा था और 1952 में फिल्म मां में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साइन कर लिया। इसके बाद उन्हें बेबी आशा पारेख के नाम से जाना गया।

Asha Parekh: 60 के दशक में जिनका दीवाना था सारा जमाना, साड़ी से विंग्स वाले आईलाइनर तक से धड़काया फैंस का दिल

विज्ञापन

3 of 10
दिल देके देखो - फोटो : सोशल मीडिया
दिल देके देखो
आशा पारेख ने साल 1958 में आई नासिर हुसैन की फिल्म 'दिल देके देखो' में नीता नारायण के नाम से मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता शम्मी कपूर नजर आए थे। यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी और पहली फिल्म के बाद से ही आशा पहचानी जाने लगीं।

Asha Parekh: लाखों दिलों की धड़कन बन गई थीं आशा पारेख, फिर भी जिंदगी भर अकेली ही रहीं हिंदी सिनेमा की हिट गर्ल

4 of 10
कटी पतंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कटी पतंग
साल 1971 में आई फिल्म कटी पतंग में आशा पारेख ने एक विधवा का किरदार अदा किया था। फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और आशा पारेख के किरदार को समीक्षकों द्वारा भी खूब सराहना मिली थी। यहां तक कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

Dada Saheb Phalke Award: आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

विज्ञापन

5 of 10
 कालिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कालिया
साल 1981 में आई फिल्म कालिया में आशा पारेख ने अमिताभ बच्चन की भाभी शांति का किरदार अदा किया था, इस फिल्म में वह एक बेटी की मां के किरदार में नजर आईं थीं।
 

Kishore Kumar: बेहतरीन आवाज के मालिक थे किशोर कुमार, इन गानों के जरिए लोगों के दिलों में किया राज

विज्ञापन

6 of 10
मेरा गांव मेरा देश - फोटो : यूट्यूब
मेरा गांव मेरा देश
सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार आशा पारेख ने साल 1971 में बनी फिल्म 'मेरा गांव मेरी देश' में अंजू नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र की प्रेमिका का किरदार निभाया था। इस फिल्म के गाने और दमदार अदायगी को आज भी पसंद किया जाता है।
 

Asha Parekh: दो दशक बाद किसी महिला की झोली में आया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आशा पारेख सातवीं एक्ट्रेस

 

विज्ञापन

7 of 10
कारवां - फोटो : यूट्यूब
कारवां
साल 1971 में आई फिल्म कारवां में आशा पारेख अभिनेता जितेंद्र के अपोजिट नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने ऐसी लड़की का किरदार अदा किया था, जिसके पिता की हत्या के बाद वह राजन नाम के शख्स से शादी कर लेती है लेकिन जब उसे पता चलता है कि वह उसकी हत्या करने वाला है, तो वहां से भाग जती है और रास्ते में उसकी मालकात वैन ड्राइवर मोहन यानी जितेंद्र से होती है। यह फिल्म भी हिट रही थी।
 

Bollywood: पत्नी से अलग होने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगे थे बॉलीवुड के ये सितारे, हैरान कर देगी लिस्ट

 

8 of 10
लव इन टोक्यो - फोटो : Movies N Memories Twitter
लव इन टोक्यो
साल 1966 में आई फिल्म लव इन  टोक्यो एक रोमांटिक ड्रामा थी और आशा पारेख ने फिल्म में आशा नाम की लड़की जॉय मुखर्जी की प्रेमिका का किरदार अदा किया था। बाद में जिसके प्रेमी की एक एक्सीडेंट में आंखें चली जाती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि दोनों की मुलाकात जापान में होती है। जहां अशोक आशा पर अपना दिल हार जाता है, फिल्म में आशा पारेख के अभिनय के साथ ही लुक में बेहद पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म का गाना कल फिर आउंगी सायोनारा आज भी गुनगुनाया जाता है। 
 

IIFA 2023: अबू धाबी में फिर लगेगा सितारों का सबसे बड़ा मेला, सलमान के साथ यस आइलैंड में धमाल मचाएंगे ये कलाकार

9 of 10
आए दिन बहार के - फोटो : twitter-Movies N Memories
आए दिन बहार के
फिल्म आए दिन बहार के में आशा पारेख ने एक अमीर लड़की कंचन का किरदार अदा किया था, जिससे रवि (अभिनेता धर्मेंद्र) नाम के ऐसे लड़के को प्यार हो जाता है जो अपनी मां के साथ रहता है लेकिन अपने पिता के बारे में नहीं जानता, लेकिन सारी सच्चाई सामने आने के बाद कंचन दोबारा उसकी जिंदगी में वापस आ जाती है।

Bollywood Gossips: जब महज 13 साल की उम्र में मां बन गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत से जुड़ा है यह दिलचस्प किस्सा

 

विज्ञापन

10 of 10
आशा पारेख, राजेश खन्ना - फोटो : Social Media
आन मिलो सजना, धर्म और कानून
साल 1970 में आई फिल्म आन मिलो सजना में आशा पारेख ने राजेश खन्ना की प्रेमिका का किरदार अदा किया था। इसके बाद 1984 में आई फिल्म 'धर्म और कानून' में राजेश खन्ना का डबल रोल था। इस फिल्म में आशा पारेख ने अभिनेता की मां की भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें