फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा और रेखा के जन्मदिन सहित ये हैं आज की बड़ी खबरें

Thu, 10 Oct 2019 11:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 में चेन्नई में हुआ था। रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला। 1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। रील के साथ उनकी रियल लाइफ में भी कई हादसे आए। अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्म B ग्रेड भी रहीं। रेखा ने अपने करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी, मगर 'प्राण जाए पर वचन न जाए' भी एक ऐसी फिल्म थी जिसके कई सीन में रेखा न्यूड नजर आयी थीं। उस समय के लिए ये बहुत बड़ी बात थी।

पहली ही फिल्म में यौनशोषण की शिकार हुई थीं रेखा, पैसों के लिए B ग्रेड फिल्मों में भी किया काम
विज्ञापन

2 of 5
sudhir kumar ojha - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर देश में मॉब लिंचिंग के बढ़ते मामलों का मुद्दा उठाने वाले 49 प्रतिष्ठित लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलेगा। बिहार के मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने बुधवार को इन प्रतिष्ठित लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को बंद करने के आदेश दिए। लेकिन अब यह मुकदमा दर्ज कराने वाले स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। झूठा केस दर्ज कराने के आरोप में उन पर मुकदमा चलेगा।

मॉब लिंचिंग का मुद्दा उठाने वाली 49 हस्तियों को राहत, केस दर्ज कराने वाले वकील पर चलेगा मुकदमा
 
विज्ञापन

3 of 5
Salman khan - फोटो : Social Media
एक सनसनीखेज घटनाक्रम में मुंबई पुलिस ने बुधवार को मशहूर अभिनेता सलमान खान के बंगले की देखभाल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया। सलमान के बंगले की पिछले 20 साल से देखरेख कर रहा ये शख्स मुंबई पुलिस का वांछित अपराधी है और पुलिस पिछले 29 साल से उसकी तलाश करती रही है।

मुंबई में सलमान खान के बंगले पर क्राइम ब्रांच का छापा, पुलिस के हाथ लगा 29 साल से फरार ये अपराधी
 

4 of 5
Bigg Boss, Salman Khan - फोटो : social media
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 शुरू से ही विवादों में बना हुआ है। इसका Bed Friend Forever कांसेप्ट विवादों में रहा। इस कांसेप्ट को लेकर शो पर अश्लीलता परोसने का आरोप लगने लगा। हाल ही में ट्विटर पर #Boycott_BigBoss ट्रेंड करने लगा। अब करणी सेना ने शो पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है।

बिग बॉस 13 पर लगा हिन्दू संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप, करणी सेना ने की प्रतिबंध लगाने की मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shruti Haasan - फोटो : Social Media
एक्टर कमल हासन की बेटी श्रुति हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हालांकि वो कम फिल्मों में नजर आई हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं। बीते कुछ समय से श्रुति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले उनका अपने बॉयफ्रेंड माइकल कोरसेल से ब्रेकअप हो गया था। हाल में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो अब सच्चे प्यार की तलाश में हैं।

ब्रेकअप के 5 महीने बाद श्रुति हासन को नए प्यार की तलाश, बोलीं- मुझे हमेशा से इंतजार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें