फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: केबीसी के सेट पर मनाया बिग बी का बर्थडे, पिता की याद में उस्ताद ने बनाया ये नया राग

Thu, 10 Oct 2019 11:47 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा में हिंदी की प्रतिष्ठा लौटाने और स्वंय अमिताभ बच्चन के तंगहाली के दिनों को मिटाने वाले कालजयी शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन का 77वां जन्मदिन दो दिन पहले ही धूमधाम से मनाया गया। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के उपलक्ष में कौन बनेगा करोड़पति के सेट को खासतौर से सजाया गया और इस शो में मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान ने अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को समर्पित एक नया राग हरिवंश कल्याण भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video
लंदन की समाचार एजेंसी बीबीसी के एक पोल में पिछली सदी के महानायक का खिताब पाने वाले अमिताभ बच्चन को इसी समाचार एजेंसी की तरफ से प्रचलित किए गए शब्द बॉलीवुड से सख्त नफरत रही है। वह मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को हिंदी सिनेमा कहे जाने के पक्षधर हैं और हिंदी सिनेमा में हिंदी की प्रतिष्ठा लौटाने के लिए शुरू से काम करते रहे हैं। दुनिया भर में मशहूर गेम शो हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर के हिंदी संस्करण कौन बनेगा करोड़पति के वह पहले होस्ट बने और इस शो के लिए हां अमिताभ बच्चन ने उस वक्त की, जब वह चारों तरफ से आर्थिक संकट से घिरे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 4
KBC - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कौन बनेगा करोड़पति ने अमिताभ बच्चन को नई सदी की नई पीढ़ी का भी चहेता सितारा बना दिया और जो उनके पुराने प्रशंसक रहे, उनके भीतर भी अपने इस प्रिय कलाकार को लेकर नई चेतना जागी। इसी शो के सेट्स पर खास अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के लिए इस हफ्ते खास सजावट की गई और उनके जन्मदिन को मनाने के लए मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान अपने दोनों बेटों अमान और अयान के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन अब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और फिल्म संगीत के साथ साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी वह काफी रुचि रखते हैं। फिल्मों में गायन की शुरूआत उन्होंने फिल्म मिस्टर नटवरलाल से की थी। अमिताभ की इसी संगीत रुचि को देखते हुए केबीसी के संचालकों ने उनका जन्मदिन सेट पर खास तरीके से मनाया। जहां अमान औऱ अयान ने अपने चिरपरिचित अंदाज से लोगों का मनोरंजन किया, वहीं उस्ताद अमजद अली खान ने अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की स्मृति में एक नया राग हरिवंश कल्याण प्रस्तुत किया।

बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, जानें कितने लाख रुपये किए दान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें