इस बात में कोई शक नहीं है कि सिनेमा और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो क्रिकेट पर आधारित हैं। अगर सिर्फ बीते 20 साल का ही आंकड़ा उठा लें तो इस इंडस्ट्री में 20 से ज्यादा क्रिकेट पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं और अब तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। तापसी पन्नू की भी खूब तारीफ हुई। लेकिन यहां सवाल ये खड़ा होता है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी। क्योंकि बीते कुछ सालों में क्रिकेट पर आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आई हैं, जिसमें बड़े कलाकारों की फिल्में तक शामिल हैं। आइए आपको क्रिकेट पर आधारित फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जर्सी
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की 'जर्सी' साउथ की रीमेक है, जिसका निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया था। फिल्म 14 अप्रैल 2022 को उसी दिन रिलीज हुई थी, जब साउथ की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। ऐसे में फिल्म को भारी नुकसान हुआ। शाहिद कपूर की इस फिल्म को बेशक रिव्यू अच्छे मिले थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
3 of 13
कौन प्रवीण तांबे ट्रेलर
- फोटो : social media
कौन प्रवीण तांबे
श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'कौन प्रवीण तांबे' 1 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसमें क्रिकेटर प्रवीण तांबे की जिंदगी को काफी बारीकी से दिखाया गया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े के काम को खूब पसंद किया गया। इसके बावजूद फिल्म ओटीटी पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालात ये थी कि फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज हो गई। इस पर भी फैंस ने ठीक से ध्यान नहीं दिया था। फिल्म को 10 करोड़ की लागत में तैयार किया गया था।
4 of 13
नटराज शॉट लगाते रणवीर सिंह और कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
83
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कपल पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की जिंदगी को भी काफी बारीकी से दिखाया था। 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव का किरदार निभाया और दीपिका उनकी पत्नी के रूप में दिखी थीं। रिलीज से पहले ही फिल्म का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था लेकिन जब सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हुई, तो कमाई के आंकड़ों ने हर किसी हैरान कर दिया। लगभग 270 करोड़ में बनी फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी। फिल्म ने महज 190 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 13
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स
भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर ही बतौर अभिनेता नजर आए थे। जेम्स अर्सकिन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रवि भगचंदका द्वारा कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने अच्छा खासा प्यार दिया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
6 of 13
एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
साल 2016 में आई फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह नजर आए थे और उन्होंने इस फिल्म में धमाल मचा दिया था। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की जिदंगी पर आधारित है और माही का किरदार सुशांत ने बखूबी निभाया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
7 of 13
अजहर
- फोटो : Social media
अजहर
'अजहर' पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर आधारित फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी और प्राची देसाई की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में पूर्व क्रिकेटर की जिदंगी से जुड़े विवाद को काफी बारीकी से दिखाया गया था। साल 2016 की यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी। फिल्म को बनाने में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत आई थी लेकिन इसका कलेक्शन सिर्फ 33 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया था।
8 of 13
पटियाला हाउस
- फोटो : social media
पटियाला हाउस
अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा स्टारर 'पटियाला हाउस' स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार बचपन से ही क्रिकेट का शौक रखते हैं लेकिन उनके पिता बने ऋषि कपूर क्रिकेट के खिलाफ होते हैं। लेकिन बाद में अक्षय कुमार इंग्लैंड के लिए खेलते हैं और जीत हासिल करते हैं। बड़ी स्टार कास्ट से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म का टोटल कलेक्शन महज 21 करोड़ हो पाया था। वहीं, इसका बजट 26 करोड़ था।
9 of 13
दिल बोले हड़िप्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल बोले हड़िप्पा
यश राज बैनर में बनी फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' से भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं, जिसमें शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी क्रिकेट खेलने के लिए लड़के का गेटअप ले लेती हैं और फिर लड़कों की क्रिकेट टीम में शामिल होकर चौके-छक्के लगाती हैं। इस फिल्म में रोमांस का तड़का भी लगाया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। साल 2009 में आई इस फिल्म ने 65 करोड़ का अच्छा-खासा कलेक्शन किया था।
10 of 13
जन्नत
- फोटो : सोशल मीडिया
जन्नत
कुणाल देशमुख द्वारा निर्देशित फिल्म 'जन्नत' साल 2008 में रिलीज हुई थी, जिसमें इमरान हाशमी नजर आए थे। फिल्म में क्रिकेट में फैले सट्टेबाजी के जाल को दिखाया गया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध और उपभोक्तावाद के दलदल में फंस जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास हुआ था।
11 of 13
फिल्म इकबाल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इकबाल
2005 में रिलीज हुई 'इकबाल' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसका निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, नसीरुद्दीन शाह, गिरीश करनाड जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म कहानी में एक ऐसे लड़के की जिंदगी पर आधारित है, जो बोल और सुन नहीं सकता है और क्रिकेट खेलने के सपने देखता है। इस फिल्म ने 5.6 करोड़ का कलेक्शन किया था।
12 of 13
लगान
- फोटो : सोशल मीडिया
लगान
15 जून 2001 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को रिलीज हुए 21 साल पूरे हो गए हैं। आमिर खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। साल 2001 में इस फिल्म ने भारत में लगभग 53 करोड़ (2020 के मुताबिक- लगभग 186 करोड़) का शानदार कलेक्शन किया था। कमाई के साथ-साथ इस फिल्म ने एक के बाद एक कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे, जिसमें आईफा, फिल्मफेयर से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक शामिल हैं।
इनके अलावा भी क्रिकेट पर आधारित हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे फिल्में भी रिलीज हुई हैं, जो कब आईं और कब चली गईं। इस बारे में ठीक से फैंस को भी पता नहीं चला। आइए आपको अब उनके नाम बताते हैं।