फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर के प्रदर्शन की करीना ने की जमकर तारीफ, बताया- ऋषि और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन

Thu, 28 Mar 2024 08:58 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर एक अलग ही किरदार में नजर आए थे। फिल्म खूब विवादों में भी रही थी।
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल पोस्टर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। करीना ने हाल ही में एनिमल में रणबीर कपूर की डार्क परफॉर्मेंस के बारे में खुलकर बात की। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर एक अलग ही किरदार में नजर आए थे। फिल्म खूब विवादों में भी रही थी। अब करीना ने के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि रणबीर की ईमानदारी ने उन्हें अपने किरदार की गहराई से उतरने में मदद की।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला
करीना कपूर खान ने एक बातचीत के दौरान कहा, 'सहानुभूति आपके प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह महसूस करना कि किरदार क्या महसूस कर रहा है और उस भावना को सामने लाना भी बहुत महत्वपूर्ण है।' करीना ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें ऋषि कपूर और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन बताया है। 

Crew: 'क्रू' के निर्देशक ने बांधे तब्बू, करीना और कृति की तारीफों के पुल, अभिनेत्रियों के लिए कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने कहा, 'रणबीर के पास वह दृष्टिकोण और आत्मविश्वास है जो फिल्म इंडस्ट्री में किसी के पास नहीं है।  मैं यह भी नहीं सोचती कि मैं पक्षपाती हूं। क्योंकि मैं सचमुच मानती हूं कि रणबीर कपूर जैसा कोई नहीं है। वह एक शानदार कॉम्बिनेशन हैं। क्योंकि चिंटू चाचा भी एक शानदार अभिनेता थे। वहीं नीतू चाची भी अच्छी अभिनेत्री हैं।' 

4 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'एनिमल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। भूषण कुमार निर्मित और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह फिल्म 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसमें रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया
करीना के वर्कफ्रंट की बात करें वह जल्द ही क्रू में दिखाई देंगी। यह 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें वह तब्बू और कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। 'क्रू' के बाद करीना 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। 

Box Office Collection Report: रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें