मडगांव एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मडगांव एक्सप्रेस भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम मुख्य किरदारों में हैं। कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद यह अब तक अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन एक करोड़ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12.24 करोड़ रुपये हो गई है।