'क्रैक' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'क्रैक' देखकर लौटे एक दर्शक से पूछा गया कि फिल्म कैसी है? उन्होंने जवाब दिया, 'फिल्म अच्छी है, फिल्म में एक्शन है। थोड़ा सस्पेंस और थ्रिलर भी है। अर्जुन रामपाल ने भी अच्छा एक्शन किया है, विद्युत का एक्शन सबसे ज्यादा है, नोरा भी ठीक हैं। फिल्म की कहानी रेस पर आधारित है, जो बहुत अच्छी है। फिल्म सबको जरूर देखनी चाहिए।' अन्य दर्शक से कलाकारों के अभिनय को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'फिल्म बहुत अच्छी है, कहानी भी ठीक है। एक्शन सींस बहुत ज्यादा हैं और विद्युत ने एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से कमाल कर दिया है। अर्जुन रामपाल ने भी अपना बेहतर प्रदर्शन देने की कोशिश की, लेकिन नोरा की भूमिका ने थोड़ा निराश किया, क्योंकि एक अभिनेत्री के तौर पर कहानी में उनकी भूमिका कुछ खास नहीं थी।