फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: विदेश से वापस आते हुए खौफ में थी ये सिंगर, 14 दिन आइसोलशन में रहने के बाद साझा किया डर

Fri, 27 Mar 2020 04:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
neeti mohan - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है। आम से लेकर खास लोग तक अपने घर में बैठे इस महामारी के खत्म होने का इतंजार कर रहे हैं। इस बीमारी की चपेट में कई फिल्मी सितारे भी आ चुके हैं। वहीं बहुत से सितारों ने कोरोना वायरस की वजह से खुद को घर में कैद कर लिया है। कुछ हस्तियां इस वायरस की वजह से काफी खौफ में हैं। इस बीच मशूहर गायिका नीति मोहन ने कोरोना वायरस को लेकर अपना खतरनाक अनुभव साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिंगर नीति मोहन - फोटो : Amar Ujala
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार हाल ही में नीति मोहन ऑस्ट्रेलिया घुमने गई हुई थीं। कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए वह उनके परिवार वाले काफी डर गए थे। नीति अपने पति निहार पांड्या और बहन मुक्त और शक्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया गई हुई थीं, लेकिन भारत में होने वाले लॉकडाउन की वजह से वह जल्दी अपने घर आ गईं। ऐसे में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपना और अपने परिवार का डर बताया है। 
विज्ञापन

3 of 5
neeti mohan - फोटो : file photo
नीति मोहन ने कहा कि, 'यह बात उस समय की है जब कोरोना वायरस की महामारी की भारत में शुरुआत थी। जब हमने सुना कि टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीता विल्सन ऑस्ट्रेलिया में ही हैं तो हम लोगो काफी परेशान हो गए। हमें लगा अगर उनके जानाकरों में कोई और संक्रमित हो गया तो वह हमें भी प्रभावित करेगा। हमारे माता-पिता बार-बार फोन करके हमें भारत वापस आने को बोल रहे थे।' गौरतलब है कि नीति मोहन और उनकी बहनें 17 मार्च को भारत वापस आने वाले थीं, लेकिन वह सिंगापुर और दुबई की फ्लाइट के माध्यम से वह 12 तारीख को ही आ गई थीं। 

4 of 5
neeti mohan - फोटो : अमर उजाला
फ्लाइट में सफर करने को दौरान के अपने अनुभव को साझा करते हुए नीति मोहन ने कहा कि वह उस समय काफी डरी हुई थीं, क्योंकि फ्लाइट और एयरपोर्ट कोरोना वायरस से काफी संक्रमित जगहों में से एक थे। उन्होंने कहा कि, जब हम अपनी फ्लाइट में सवार होने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे तो हमने देशा वहां सब सुनसान है और जब हमारी फ्लाइट भारत में लैंड करी तो हमें बहुत कम लोग एयरपोर्ट पर नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neeti Mohan
नीति मोहन ने आगे कहा कि, एयरपोर्ट पर पहुंचकर हमारी आव्रजन प्रक्रिया पूरे चेकअप के साथ बहुत जल्द हो गई। सोशल मीडिया पर नीति मोहन के इस खुलासे की काफी चर्चा रही है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया से आने के बाद नीति मोहन 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहीं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ पुणे में हैं और उन्होंने 14 अप्रैल तक पुणे में रहने का फैसला किया है। जब तक पूरे देश से लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें