इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री भी बंद पड़ी है। ना ही कोई फिल्म रिलीज हो रही है और ना ही कोई शूटिंग हो रही है। इसके अलावा सभी सेलेब्स घर में क्वारंटाइन हैं ना ही घर में कोई आ सकता है और ना ही घर से कोई बाहर जा सकता है। ऐसे में सेलेब्स को घर का काम बी खुद ही करना पड़ रहा है। लेकिन ये सेलेब्स घर के कामों को बड़ी रुचि के साथ और खास अंदाज में कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री अदा शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।