फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के बाद अब गौरी आईं मदद के लिए आगे, 95 हजार भोजन के पैकेट बटवाकर कहा- 'अभी और भी ऐसे काम होने हैं'

Tue, 14 Apr 2020 09:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने भोजन के 95000 खाने के पैकेट बंटवाए हैं। कोरोना वायरस का कहर भारत में रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 353 है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब लॉकडाउन की मियाद को बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाकर तीन मई कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media
लॉकडाउन के चलते देश में मौजूद गरीब और मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। सभी काम-धंधे बंद होने के चलते इन लोगों को आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ रहा है। वहीं कई लोग मजदूरों और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान इन दिनों कोरोना वायरस की मार झेल रहे मजदूरों की मदद के लिए आगे आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Gauri Khan - फोटो : twitter
गौरी खान ने मुंबई में मौजूद मजदूरों और गरीबों के लिए 95000 भोजन के पैकेट बंटवाए हैं। उन्होंने ये भोजन अपने रोटी बैंक फाउंडेशन और मीर फाउंडेशन के सहयोगी से बांटे हैं। इस बात की जानकारी गौरी खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भोजन बांटते हुए लोगों की तस्वीरें साझा की। इस तस्वीरों में आम लोग और कुछ पुलिसवाले जरूरतमंदो को खाना बांटते नजर आ रहे हैं। 
 

4 of 5
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram
इस तस्वीर से साथ गौरी खान ने कैप्शन में लिखा, 'रोटी बैंक फाउंडेशन ने मीर फाउंडेशन के सहयोग से मुंबई के गरीब समुदायों के लोगों को 95,000 मील उपलब्ध कराए हैं। यह तो एक शुरुआत भर है, अभी और भी कई ऐसे काम किए जाने हैं।' सोशल मीडिया पर गौरी खान की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है। तमाम सोशल मीडिया यूजर और शाहरुख खान ने फैंस गौरी की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gauri Khan,Shahrukh Khan - फोटो : file photo
आपको बता दें कि शाहरुख और गौरी खान ने बीते दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद का एलान किया था। ये दोनों आर्थिक मदद देने के साथ जरूरतमंदो को राशन तक मुहैया करवा रहे हैं। गौरी खान से पहले शाहरुख खान ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ 25,000 पीपीई किट्स दी हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्विटर पर दी है।

पढ़ें: मुंह और नाक से खून निकलता देख घबरा गए थे संजय दत्त, अपनी ड्रग्स की लत पर किया बड़ा खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें