धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में लंबे समय तक अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने अपनी फिटनेस का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।