इश्वाक सिंह
- फोटो : Instagram: @ishwaksingh
इश्वाक सिंह
थिएटर में काम कर रहे इश्वाक सिंह ने कई बड़ी फिल्मों में छोटे मोटे किरदार किए जिसमें शामिल है रांझणा, अलीगढ़, वीरे दी वेडिंग, तुम बिन 2, मलाल पर इन फिल्मों में बतौर अभिनेता वो नजर अंदाज हुए। जहां 'पाताल लोक' सीरीज में कई अभिनेताओं का दमदार अभिनय नजर आया वहीं इमरान अंसारी के किरदार ने इश्वाक सिंह को रातों रात युवा दिलों की धड़कन बना दिया। उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भारी बढ़ोतरी भी हुई। इस नई प्रसिद्धि को इश्वाक सिंह बहुत ही जिम्मेदारी के साथ अपना रहे हैं और भविष्य में अच्छे काम से इसे बरकरार रखना चाहते हैं।