फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में कोरोना: 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा कोरोना संक्रमित, इलाज के लिए लीलावती अस्पताल भर्ती

Mon, 03 Jan 2022 07:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

देश- दुनिया के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कोरोना तेजी से सबको अपनी चपेट में ले रहा है। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद दोनों को इलाज के लिए लीलावती हॉस्पिटल एडमिट किया गया है। इससे पहले सोमवार को ही टेलीविजन क्वीन एकता कपूर, अभिनेता जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचाल, डेलनाज ईरान के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।

इधर, अस्पताल में भर्ती प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि दोनों को एक- दो दिन में छुट्टी मिल जाएगी। डॉ. जलील पारकर ही उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं। दोनों को ही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है, जिससे वह ठीक हो रहे हैं। डॉक्टर्स की मानें तो 80 के पार उम्र होने के बाद भी दोनों की रिकवरी तेजी से हो रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले मनोरंजन जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर के ठीक के होने बाद हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, आज डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

विज्ञापन

3 of 5
नकुल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी खबर सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं टीवी अभिनेता नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  इससे पहले बॉलीवुड में बीते दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। 

4 of 5
अर्जुन बिजलानी

वहीं, बीते दिनों मनोरंजन जगत में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रोन ने की एंट्री कर ली है। टीवी के मशहूर एक्टर और खतरों के खिलाड़ी-11 के विजेता अर्जुन बिजलानी इस नए वेरिएंट से संक्रमित हैं। इसके अलावा उनकी 70 वर्षीय मां भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prem chopra - फोटो : amar ujala

प्रेम चोपड़ा की बात करें तो उनका जन्म 23 सितंबर 1935 को पकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने फिल्मों में अपनी खलनायकी से बॉलीवुड में काफी नाम कमाया। वह आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली-2' में नजर आए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें