फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूलकिट विवाद: मौका देख ट्विटर पर बरसीं कंगना रणौत, पूछा- क्या हमने ईस्ट इंडिया कंपनी से कुछ नहीं सीखा

Thu, 27 May 2021 08:07 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

भारत में टूलकिट विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इसके कारण ट्विटर और सरकार के बीच खाई भी बढ़ती जा रही है। लगातार भाजपा और कांग्रेस समर्थक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने कथित फर्जी टूलकिट विवाद में ट्विटर से 11 केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।

मौका मिलते ही ट्विटर पर भड़कीं कंगना
कांग्रेस ने ट्विटर को आधिकारिक पत्र भेजकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के कथित फर्जी टूलकिट को साझा कर किए गए इन केंद्रीय मंत्रियों के ट्वीट को मेनीपुलेटेड मीडिया की श्रेणी में डालने के लिए कहा है। अब इस मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत भी शामिल हो गई हैं। बता दें कि ट्विटर पर सस्पेंड होने के बाद से कंगना ट्विटर पर जमकर हमला करती हैं। ऐसे में एक बार फिर मौका मिलने पर वो इस सोशल साइट पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने ट्विटर पर सरकार को धमकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'ट्विटर अपनी अभिव्यक्ति की आजादी मांग रहा है। ट्विटर द ग्रेट, संसद का अनिर्वाचित सदस्य, पूरी दुनिया का सर्वोच्च जज, मानवता के नैतिक कम्पास का रक्षक और इस शक्ति को मांगने या जबरदस्ती हासिल करने के लिए उनकी बुनियादी योग्यता या साख क्या है?'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
इसके आगे कंगना ने ट्विटर पर कई आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 'इस सोशल साइट पर फॉलोवर्स खरीदे और बेचे जाते हैं। ये वही, लोग हैं जो ड्रग्स के शिकार हैं। इस साइट पर हर चीज की कीमत है। ये लोग लालची व्यापारी हैं जो देश चलाना चाहते हैं। क्या सच में हमने ईस्ट इंडिया कंपनी से कुछ नहीं सीखा?'

4 of 5
Twitter

बता दें कि ट्विटर ने भी एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा कि 'वो भारत के लोगों के लिए समर्पित है। वो सरकार से बातचीत जारी रखना चाहता है। इस कोरोना महामारी में ट्विटर ने भारत के लोगों का साथ दिया है। पूरी दुनिया की तरह हम भारत में भी कानून के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और गोपनीयता की रक्षा के लिए कड़ाई से नियमों का पालन करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
बता दें कि कंगना हर तरह के मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। भारत के अंदर से लेकर विदेशी मामलों में भी वो बयानबाजी कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी, जिसकी पिछली बार रिलीज टल गई थी। इसके अलावा वे 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें