फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: वीर दास ने अमेरिका में सुनाई कविता, कहा- मैं उस देश से हूं जहां दिन में महिलाओं की पूजा और रात में गैंगरेप होता है

Wed, 17 Nov 2021 12:19 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वीर दास
कमीडियन वीर दास का मानों विवादों से पुराना नाता हो। एक विवाद अभी शांत नहीं होता की वह अपने बयानों की वजह से फिर विवादों में आ जाते हैं। एक बार फिर वीर दास ने देश विरोधी बयान देकर सबकों चौंका दिया है। दरअसल अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपने परफॉर्मेंस का वीडियो वीर दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। छह मिनट के वीडियो में दास ने कथित तौर पर देश के दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र किया है। जिसके बाद से ही उनके कहे बयान पर विवाद हो रहा है और उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन

2 of 5
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास की पढ़ी गई कविता के कुछ अंश
मैं उस भारत से आता हूं.. जहां दिन में औरतों की पूजा और रात में गैंगरेप होता है।
मैं उस भारत से आता हूं.. जहां की एक आबादी की उम्र 30 साल से छोटी है लेकिन फिर भी 75 साल के लीडर्स के 150 साल पुराने आइडियाज़ को सुनती है।
मैं उस भारत से आता हूं.. जहां वेजेटेरियन होने में हम गर्व महसूस करते हैं लेकिन हम उन किसानों को कुचल देते हैं, जो सब्ज़ियां उगाते हैं। 
मैं उस भारत से आता हूं.. जहां बच्चे मास्क लगाते हैं और लीडर्स बिना मास्क लगाए गले मिलते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
एफआईआर हुई दर्ज
बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशुतोष जे दुबे और बीजेपी महाराष्ट्र के कानूनी सलाहकार ने वीर दास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही शिकायत की कॉपी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने एफआईआर की कॉपी शेयर करने के साथ लिखा है कि 'मैंने वीर दास के खिलाफ मुंबई पुलिस में अमेरिका में भारत की छवि को खराब करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वीर दास ने जान बूझकर भारत, भारतीय महिलाओं और भारत के पीएम के खिलाफ उकसाने वाले और अपमानजनक बयान दिए हैं।'

4 of 5
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास ने दी सफाई
मंगलवार को विवाद बढ़ता देख वीर दास ने एक बयान जारी किया है। उनके मुताबिक 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज' वीडियो में उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था। उनका इरादा बस ये कहने का था कि देश अपने तमाम मुद्दों के बाद भी 'महान' है और हमें अपनी महानता को याद रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीर दास
ट्रोल्स के निशाने पर
वीर दास पहले भी अलग अलग बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं। लेकिन इस बार लोग उन्हें माफ नहीं करना चाहते। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उनकी कविता को सुनकर भड़क रहा है। लोगों का कहना है कि अमेरिका में अपने ही देश का मजाक बनाकर वाहवाही लूटने वाले वीरदास को माफ नहीं करना चाहिए। खासतौर पर उनकी कविता की लाइन 'मैं उस भारत से आता हूं.. जहां दिन में औरतों की पूजा होती है और रात में गैंगरेप' पर देशभर में विरोध हो रहा है। वहीं फिलहाल वीर दास अमेरिका में ही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें