साल 2020 में जब कोरोना वायरस ने तेजी से पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया था, तब हर चीज पर ताला लग गया था। इसमें थिएटर्स भी शामिल हैं। बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी और इस दौरान लोगों का मनोरंजन करने का काम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज ने किया। महज इन दो सालों में ओटीटी ने दर्शकों के बीच एक अहम जगह बना ली है। आज के समय में दर्शक ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज का इंतजार करते हैं।
वेब सीरीज पर विवाद
इतना ही नहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी ओटीटी की तरफ बढ़ चुके हैं, जो इसकी सफलता का सबूत है। हालांकि, दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलने के बाद भी कई वेब सीरीज खुद को विवादों से दूर नहीं रख पाईं। कई ऐसी वेब सीरीज रिलीज हो चुकी हैं। इनके सीन्स या फिर डायलॉग को लेकर विवाद हो चुका है। इतना ही नहीं, बात पुलिस तक भी पहुंची है। आज हम आपको पांच विवादित सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।