फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विवादित सेलेब्स’: बड़बोलेपन के चलते बुरे फंसे थे ये बड़े सितारे, एक ने तो कर दी थी ‘दुष्कर्म पीड़ित’ होने की बात

Sat, 29 May 2021 06:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media

देश में राजनेताओं और अभिनेताओं के बयान हमेशा से खूब सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आजकल तो सोशल मीडिया के जमाने में ये बयानबाजियां चंद मिनटों में वायरल हो जाती हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण ये भी है कि पहले बयानों पर केवल बड़ी-बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं ही सामने आती थीं, क्योंकि उन्हें ही प्रकाशित किया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं आमलोगों के पास भी सोशल मीडिया जैसा एक बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां वे हर मुद्दे पर अपनी राय रख सकते हैं।

बयानों के कारण चर्चा में सेलेब्स
यही कारण है कि बड़े-बड़े सेलेब्स को भी सोशल मीडिया पर कई दफा माफी मांगनी पड़ जाती है। वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो इन मामलों को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं और विवादों में भी घिर जाते हैं। ऐसा कई सितारों के साथ हो चुका है जब उनके बयान वायरल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई है।

बयानबाजी से खड़ा किया बखेड़ा
बॉलीवुड सेलेब्स जो भी करते हैं वह चर्चा का विषय बन जाता है। इनकी नाइट पार्टी हो या किसी विषय पर इनकी राय सभी को सोशल मीडिया पर खूब तवज्जो दी जाती है। वहीं, कई बार अपने बयानों को लेकर ये बुरी तरह फंस भी जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा जा रहे हैं, जिनके बयान से काफी बखेड़ा हुआ था।

विज्ञापन

2 of 6
mahesh bhatt

महेश भट्ट
महेश भट्ट का विवादों संग पुराना नाता रहा है। ये अपने अलग लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ये बोल्डनेस किसी महिला या अभिनेत्री तक तो ठीक है, लेकिन बेटी के साथ लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते। एक बार महेश भट्ट अपनी बेटी को लेकर ऐसा बयान दे गए जिसकी खूब आलोचना हुई। पूरा मामला ये था कि महेश भट्ट और पूजा भट्ट फोटोशूट करवा रहे थे। एक तस्वीर में वो पूजा भट्ट को किस करते नजर आ रहे थे। ये तस्वीर प्रकाशित होते ही हंगामा मच गया था। एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा था कि पूजा अगर उनकी बेटी नहीं होती तो वो उससे शादी कर लेते। उनके इस बयान के बाद चारों तरफ जमकर आलोचना हुई थी।

विज्ञापन

3 of 6
jaya bachchan

जया बच्चन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बिग बी की पत्नी जया बच्चन अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो राजनीति में सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने विपक्षियों पर तीखे हमले करती रहती हैं, लेकिन एक बार जया बच्चन ने बॉलीवुड के किंग खान पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि 'अगर शाहरुख ने मेरे सामने ऐश्वर्या के बारे में कुछ गलत कहा होता तो मैं उसे थप्पड़ मारती।'

4 of 6
Aamir Khan, Shahrukh Khan - फोटो : social media

आमिर खान
आमिर और शाहरुख किसी इवेंट में मिलते हैं तो दोनों के बीच अच्छी दोस्ती नजर आती है। दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान भी करते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब ये एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। एक बार आमिर ने शाहरुख को लेकर विवादित बयान दिया था। आमिर ने कहा था कि 'शाहरुख मेरा पैर चाट रहा। आमिर ने इसमें कहा था कि शाहरुख हमारे कुत्ते का नाम है। आमिर खान के इस विवादित बयान की खूब आलोचना हुई थी।

विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : Social media

सलमान खान 
बॉलीवुड के भाई जान यानी सलमान खान भी काफी विवादों में रहे हैं। शाहरुख से झगड़ा हो या ऐश्वर्या से लफड़ा भाई जान हमेशा सुर्खियों में रहे। एक बार वो अपनी 'सुल्तान' फिल्म के प्रमोशन को लेकर इंटरव्यू दे रहे थे। सलमान की ये फिल्म तो सुपरहिट हुई, लेकिन इस दौरान उनका एक बयान लोगों को पसंद नहीं आया। दरअसल, उनसे पूछा गया कि लंगोट पहनकर उन्हें कैसा लगा। इस पर उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग की थकान किसी दुष्कर्म पीड़ित की तरह थी। उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor - फोटो : social media

शाहिद कपूर
एक समय था जब बॉलीवुड गलियारे में शाहिद और करीना का इश्क परवान चढ़ रहा था और इनके प्यार के चर्चे हर जगह हुआ करते थे, लेकिन 'जब वी मेट' फिल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस दौरान शाहिद ने एक विवादित बयान दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद से करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि 'वो जरूर करीना के साथ काम करेंगे। अगर मेरे निर्देशक चाहेंगे कि मैं गाय, भैंस के साथ रोमांस करूं तो मैं करूंगा।' शाहिद के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें