फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma Show: कॉमेडी में है महारत हासिल तो कपिल शर्मा शो के लिए करें अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Sat, 06 Aug 2022 12:35 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
स्टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से रोते हुए को भी हंसाने का हुनर रखते हैं। यही वजह है कि उनका कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इस शो के हर सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। कपिल के इस शो में कॉमेडी के साथ ही फैंस को बॉलीवुड के सेलेब्स से भी रूबरू होने का मौका मिलता है और यही वजह है कि लोगों में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट रहती है। हालांकि कुछ समय से कपिल का शो ऑफ एयर है, लेकिन अब एक बार फिर से मेकर्स ने शो के नए सीजन को लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के साथ अब जानकारी सामने आई है कि कपिल के इस शो में नई प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा। अगर आपको लगता है कि आप भी अच्छी कॉमेडी करते हैं तो शो में अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ ही जानकारी सामने आई थी कि इसे पहले से भी ज्यादा धमाकेदार और मनोरंजक बनाने के लिए मेकर्स नई एंट्री करवा सकते हैं। शो में कुछ और पॉपुलर कॉमेडियन को जोड़ा जाएगा, फिलहाल अब कपिल शर्मा की टीम की तरफ से इस बात की पुष्टि भी कर दी गई है। मेकर्स की तरफ से ऐसे कॉमेडियन्स की प्रोफाइल मांगी गई हैं, जो अपनी कॉमेडी से लोगों को जमकर हंसाने का हुनर रखते हों।
विज्ञापन

3 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल शर्मा के शो में अब तक दर्शक भारती सिंह, किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकारों को देखते आए हैं। फिलहाल अब आगामी सीजन में नए कॉमेडियन्स को भी मौका दिया जाएगा, बता दें कि कपिल शर्मा की टीम की तरफ से कॉमेडी करने वालों के लिए एंट्री शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यहां भेज सकते हैं अपनी प्रोफाइल
अगर आप अपनी बातों से किसी को हंसाने का हुनर रखते हैं और आपकी कॉमिक टाइमिंग फैंस का दिल जीत सकती है, तो आप कपिल शर्मा शो में अपनी प्रोफाइल भेज सकते हैं। इसके लिए कपिल की टीम की तरफ से मेल भी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें