फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of the day: बिपाशा का ग्लैमरस लुक और अक्षरा सिंह पर चढ़ी मौसम की खुमारी, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Fri, 05 Aug 2022 09:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर टीवी कलाकारों तक की लंबी फैन फॉलोइंग होती है और फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में हर जानकारी रखना चाहते है। लोगों को एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के साथ ही सितारों की निजी जिंदगी के बारे में भी जानने की खासी उत्सुकता रहती है। सेलेब्स भी अपनी ट्रिप से लेकर अन्य खुशनुमा पलों तक की कई तस्वीरें आदि साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि आज इसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
बिपाशा बसु - फोटो : insta
अभिनेत्री बिपाशा बसु इस समय अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, हालांकि उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। ब्लैक कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की भी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने बारिश के मौसम का लुत्फ उठाते हुए कुछ फोटो शेयर की हैं। इन्हें पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा- मौसम इस कदर खुमारी में है।

4 of 11
हिना खान - फोटो : insta
एक्ट्रेस हिना खान हमेशा ही अपने ग्लैमरस लुक्स और कमाल के ड्रेसिंग सेंस से सबका ध्यान खींच लेती हैं लेकिन आज एक्ट्रेस ने अपना नो मेकअप लुक साझा किया है। हालांकि बिना मेकअप के भी हिना काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

5 of 11
हम आपके हैं कौन
फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को रिलीज हुए आज 28 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म के दृश्य से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- एक भारतीय फिल्म जो हमारे दिलों पर पिछले 28 सालों से राज कर रही है।
विज्ञापन

6 of 11
अक्षय कुमार इंदौर से मिले उपहारों को अपनी कार से निकालते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्षय इस फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अभिनेता बीते शुक्रवार को इंदौर पहुंचे थे। व्यापारियों ने अभिनेता को इंदौर की प्रसिद्ध मिठाइयां और नमकीन उपहार में दी। अक्षय ने इंस्टा पर तस्वीर साझा करके इंदौर वासियों के इतने प्यार के लिए धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन

7 of 11
जय भानुशाली अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta
टीवी अभिनेता और एंकर जय भानुशाली ने आज अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है। जिसमें वह अपनी बेटी के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे है। दोनों के चेहरे पर बड़ी स्माइल देखी जा सकती है। अभिनेता ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- किसी मुस्कुराहट बड़ी है।

8 of 11
रवीना टंडन - फोटो : insta
90 की एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी अपनी तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर ग्लैमरस अंदाज में फोटो शेयर करती रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने रॉय ब्लू और व्हाइट कलर के सिंपल आउटफिट में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनका कातिलाना अंदाज नजर आ रहा है।

9 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : insta
अभिनेत्री पूजा हेगड़े इस समय न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। लगातार वहां की खास जगहों की सैर करते हुए तस्वीरें साझा कर रही हैं। आज भी एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा की हैं। जिसमें उन्हें स्टाइलिश लुक में देखा जा सकता है।

10 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं और घंटो जिम में मेहतन करती हैं, वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। आज भी एक्ट्रेस ने अपनी जिम की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें पसीने में तर-बतर देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा- मैं पानी-पानी हो गई।


 
विज्ञापन

11 of 11
तारा सुतारिया, आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने आज बॉयफ्रेंड आदर जैन के जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में विश किया है। एक्ट्रेस ने आदर जैन तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से दो उनके बचपन की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी पूरी दुनिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें