हिंदी सिनेमा का एक ऐसा अभिनेता जिसकी अदाओं भर से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। जो सिनेमा के पर्दे पर अगर खामोश भी हो जाता था तो लोगों की हंसी थमती नहीं थी। 60 और 70 के दशक में राजेंद्र नाथ का नाम सबकी जुबान पर हुआ करता था। कलर और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जानदार हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ की 13 फरवरी को डेथ एनिवर्सरी है। इस मौके पर जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में....