अतुल कुलकर्णी इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'चांदनी बार' और 'हे राम' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। कई वर्षों तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले अतुल ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए स्क्रिप्ट लेखन में हाथ आजमाया। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक थी। आमिर खान और करीना कपूर जैसे सितारे होने के बावजूद फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस पर हाल ही में अतुल कुलकर्णी ने चुप्पी तोड़ी है।