प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : insta
अमेजॉन स्टूडियोज और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' में दर्शकों को एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। एंथनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स द्वारा निर्मित सिटाडेल का फर्स्ट लुक आते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा भरपूर एक्शन करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें, इस अमेरिकी वेब सीरीज का भारतीय संस्करण भी बन रहा है। राज और डीके 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।