एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरिज 'सिटाडेल' को लेकर छाई हुई हैं। अभिनेत्री न सिर्फ अपने बेहतरीन अभिनय,बल्कि अपने डांसिग और सिंगिंग स्किल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।