फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: उर्वशी का क्रिप्टिक नोट देखकर नेटिजंस को आई ऋषभ पंत की याद, हुईं ट्रोल तो बदल दिया कैप्शन

Fri, 21 Apr 2023 12:35 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्वशी रौतेला ने बीते दिन आईपीएल 2023 के मैच से एक पोस्ट साझा किया, जिसका कैप्शन देख नेटिजंस को ऋषभ पंच की याद आ गई। एक्ट्रेस ट्रोल हुईं और कैप्शन बदल दिया।
 
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचते देखा जाता है। उर्वशी, क्रिकेटर ऋषभ पंत संग अपनी लव-हेट भरे रिश्ते को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहती हैं। इसी बीच उर्वशी ने बीते दिनों आईपीएल मैच में शिरकत की थी, जिसकी फोटो को एक्ट्रेस ने साझा किया और इसके कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे देख हर कोई दंग रह गया। ट्रोल्स के बाद एक्ट्रेस ने जो किया वह और भी ज्यादा चर्चा में है। 
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला बीते दिन अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच देखने पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी देते हुए कई वीडियो को साझा किया। वहीं, उर्वशी ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसका कैप्शन देखकर लोगों को ऋषभ पंत की याद आ गई और वह एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेने लगे। हालांकि, विवाद को बढ़ता देख एक्ट्रेस ने कैप्शन हटा दिया, जिसकी वजह से वह और ज्यादा चर्चाओं में आ गईं।
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नियॉन ग्रीन कलर के आउटफिट में बेहद बोल्ड नजर आईं। इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक नोट लिखा, जिसके अनुसार, 'घायल दिल को खुलने और फिर से भरोसा करने में समय लगता है।' यूं तो उर्वशी ने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा था लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस कैप्शन को ऋषभ पंत से जोड़ने लगे और प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी। 

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स के जरिए ऋषभ पंत का नाम लेकर ट्रोल किए जाने के बाद उर्वशी रौतेला ने अपना कैप्शन हटा दिया, जिसे लेकर वह और ज्यादा लाइमलाइट में आ गई हैं। उर्वशी ने इससे पहले स्टेडियम से एक वीडियो भी साझा किया था, जिस पर एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ऋषभ भाई को ढूंढते हुए फिर उर्वशी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
नेटिजन्स, उर्वशी रौतेला के हर एक पोस्ट को ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं, और लगातार उन्हें टीज कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत एक समय पर रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। ऋषभ पंत तो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए लेकिन उर्वशी अब तक अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें