सर्कस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ने रविवार को महज 7.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही सर्कस की कुल कमाई अब 20.10 करोड़ हो गई है। रणवीर जैसे स्टार और रोहित शेट्टी जैसे बड़े डायरेक्टर के होने के बावजूद फिल्म का इस तरह का कलेक्शन वाकई हैरान कर देने वाला है। वीकएंड पर इतने कम कलेक्शन के बाद अब इस फिल्म का 100 करोड़ तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल लग रहा है। बता दें कि रणवीर सिंह के सितारे इन दिनों से गर्दिश में चल रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद से रिलीज हुई उनकी फिल्म '83' से उन्हें काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा के रिश्तेदार ने शीजान खान पर लगाया आरोप, कहा- कई लड़कियों के...