सर्कस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के इतने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब इसका 100 करोड़ तक पहुंचना भी काफी मुश्किल लग रहा है। बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी ने 'सूर्यवंशी' बनाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म में अक्षय के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन का भी एक्सटेंडेड कैमियो थे। गौरतलब है कि इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी जल्द ही ओटीटी की तरफ रुख करने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का लोगों को बेसब्री से इंताजर है। इस शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Shruti Shiva: यूट्यूब वीडियो से धमाल मचा रहीं श्रुति शिवा, बोलीं- आईएएस पति से ज्यादा है मेरी आमदनी