फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas: रणबीर संग कोजी हुईं आलिया तो पति को किस करती नजर आईं कियारा, बॉलीवुड सितारों ने ऐसे मनाया क्रिसमस

Mon, 25 Dec 2023 02:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
आज 25 दिसंबर का दिन आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियों तक के लिए बहुत खास होता है। इस दिन लोग अपने-अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। क्रिसमस साल का सबसे बड़ा आखिरी त्यौहार होता है। इस त्योहार के साथ ही लोग नए साल के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड ने भी क्रिसमस को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। किसी के लिए यह शादी के बाद का पहला क्रिसमस रहा है तो वहीं, किसी ने अपने नए घर में अपना पहला क्रिसमस मनाया है। आइए एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने क्रिसमस को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जश्न की कुथ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपने पति रणबीर के साथ कोजी होते नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया अपनी मां और अपनी बहन शाहीन के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 7
सिद्धार्थ और कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसमें अभिनेता को अपनी पत्नी को किस करते देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

4 of 7
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद परिणीति चोपड़ा भी पति राघव चड्ढा के साथ अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में कपल एक दूसरे को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए परी ने राघव को अपना लाइफ टाइम सैंटा बताया है।
विज्ञापन

5 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है। अनन्या ने अपने नए घर में अपना क्रिसमस मनाया है। अभिनेत्री ने फैंस के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'अपने नए घर में पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन।'

विज्ञापन

6 of 7
डायना पेंटी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री डायना पेंटी ने भी खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। तस्वीरों में डायना क्रिसमस ट्री के साथ पोज देती नजर आ रही है। वेस्टर्न आउटफिट में डायना बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हंसिका और वाणी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी भी सैंटा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, वाणी कपूर ने भी राशि खन्ना के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें