फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2020: क्रिसमस पर रिलीज हुईं ये 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में, आमिर खान का सालों से रहा दबदबा

Fri, 25 Dec 2020 09:17 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
टाइगर जिंदा है, गजनी, डॉन 2 - फोटो : फिल्म
क्रिसमस यानी सेलिब्रेशन और खुशियां मनाने का मौका। कोरोना वायरस की वजह से इस साल भले ही सिनेमाघर सुनसान हों लेकिन हर बार यह त्योहार बॉलीवुड के लिए हमेशा खास रहा है। पहले क्रिसमस और फिर न्यू ईयर की लंबी छुट्टियों के बीच मेकर्स इस दिन फिल्में रिलीज कर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाना चाहते हैं। आमतौर पर आमिर खान क्रिसमस के आस-पास ही अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। त्योहार की छुट्टियों का फायदा भी उन्हें मिलता रहा है। कई फिल्मों के लिए क्रिसमस काफी शानदार हुआ तो कुछ के लिए फीका भी साबित रहा। तो चलिए बताते हैं कि बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में जो क्रिसमस पर रिलीज हुईं और ब्लॉकबास्टर बनीं।
विज्ञापन

2 of 11
तारे जमीन पर - फोटो : फिल्म
तारे जमीन पर
आमिर खान हमेशा अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर से एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया। फिल्म की कहानी एक बच्चे और टीचर के इर्द गिर्द बुनी गई। इसका निर्देशन अमोल गुप्ते और आमिर ने मिलकर किया।
विज्ञापन

3 of 11
वेलकम - फोटो : फिल्म
वेलकम
वेलकम साल 2007 की बड़ी फिल्मों में से एक है। इस में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, कटरीना कैफ और फिरोज खान सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। 

4 of 11
गजनी - फोटो : फिल्म
गजनी
2008 में रिलीज हुई फिल्म गजनी में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में असिन थीं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया। फिल्म के लिए आमिर खान ने हमेशा की तरह खूब मेहनत किया और वह 8 पैक एब्स में दिखे।
विज्ञापन

5 of 11
3 इडियट्स - फोटो : फिल्म
3 इडियट्स
फिल्म में आमिर खान के साथ आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह आमिर खान की बैक टू बैक दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। 3 इडियट्स का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे।
विज्ञापन

6 of 11
डॉन 2 - फोटो : फिल्म
डॉन 2
शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, बोमन ईरानी की फिल्म डॉन 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। यह फिल्म डॉन का सीक्वल है।  
विज्ञापन

7 of 11
दबंग 2 - फोटो : फिल्म
दबंग 2 
साल 2012 क्रिसमस के मौके पर सलमान खान अपनी सुपरहिट फिल्म दबंग का सीक्वल लेकर आए। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा थीं। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता अरबाज खान ने किया था।  

8 of 11
धूम 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धूम 3
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने धूम 3 के जरिए एक बार फिर से वाहवाही बटोरी। 2013 में आई इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन, कटरीना कैफ और उदय चोपड़ा थे। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य थे।

9 of 11
पीके - फोटो : फिल्म
पीके
आमिर की एक और हिट फिल्म पीके, जो 2014 में रिलीज हुई थी। आमिर इसमें एक अलग ही रोल में दिखे और उन्हें खूब प्यार भी मिला। अनुष्का शर्मा उनके अपोजिट थीं जबकि सुशांत सिंह राजपूत भी कैमियो रोल में थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।

10 of 11
दंगल - फोटो : फिल्म
दंगल
2016 में रिलीज हुई फिल्म दंगल में आमिर खान ने पहलवान महावीर फोगाट का किरदार निभाया था जो अपनी बेटियों को भी पहलवानी सिखाता है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
टाइगर जिंदा है - फोटो : फिल्म
टाइगर जिंदा है
सलमान खान और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म 2017 क्रिसमस पर रिलीज हुई थी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें