क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी साल 2010 में टैलेंट एजेंट विलियम वार्ड कार्यक्रम के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। दोनों के बीच बातें हुईं, मुलाकातें हुईं और कुछ महीने एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद दोनों ने शादी कर ली। मीडिया से बातचीत करते हुए हेम्सवर्थ ने बताया था, जब हम पहली बार मिले, तभी समझ आ गया था कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट कपल हैं। एल्सा बेहद मिलनसार हैं। वह हर काम अलग अंदाज में करती हैं, जिससे मैं बेहद प्रभावित हुआ।