फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Hemsworth- Elsa Pataky: थॉर को कैसे हुई थी मोहब्बत? जानें कैसे करीब आए एल्सा पाटकी और क्रिस हेम्सवर्थ

Mon, 26 Dec 2022 07:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में थॉर के रूप में मशहूर मार्वल फ्रेंचाइजी हेम्सवर्थ विदेश ही नहीं, बल्कि भारत में भी अपने इस सुपरहीरो किरदार की वजह से काफी ज्यादा चर्चित हैं। वहीं, उनकी पत्नी एल्सा पाटकी स्पेनिश मॉडल, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। अभिनेत्री एल्सा को फास्ट एंड फ्यूरियस 6 में ऐलेना नेव्स की भूमिका के लिए भी जाना जाता है। हॉलीवुड के मशहूर कपल क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं तो चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी साल 2010 में टैलेंट एजेंट विलियम वार्ड कार्यक्रम के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो गए। दोनों के बीच बातें हुईं, मुलाकातें हुईं और कुछ महीने एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद दोनों ने शादी कर ली। मीडिया से बातचीत करते हुए हेम्सवर्थ ने बताया था, जब हम पहली बार मिले, तभी समझ आ गया था कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट कपल हैं। एल्सा बेहद मिलनसार हैं। वह हर काम अलग अंदाज में करती हैं, जिससे मैं बेहद प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिस हेम्सवर्थ और एल्सा पाटकी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के ठीक दो साल बाद 2012 में एल्सा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने इंडिया रखा। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम हटकर रखा। एक दम खास है 'इंडिया'। वह कहते हैं कि मैंने यह नाम अपनी पत्नी एल्सा की वजह से रखा, क्योंकि एल्सा ने काफी वक्त भारत में गुजारा था और उन्हें वहां का कल्चर बेहद पसंद था। वहीं, 2014 में एल्सा ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया, जिनका नाम ट्रिस्टन और साशा है।
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस हेमस्वर्थ और नताली पोर्टमैन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि क्रिस ने अपने करियर में 24 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें आठ एवेंजर्स की फिल्में हैं। इनके अलावा सार ट्रैक, क्रैश, थॉर, रश और द केबिन इन द वुड्स जैसी फिल्मों से उन्हें लोकप्रियता मिली।

यह भी पढ़ें: 'मेरे और विक्की के हालात एक जैसे...', आखिर बिग बी ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें