फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2021: श्रीदेवी से लेकर उर्मिला मातोंडकर तक, बचपन में ही अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं ये एक्टर्स

Sun, 14 Nov 2021 10:15 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
उर्मिला, आलिया, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बचपन के दिन बेहद खास होते हैं। इन दिनों की यादें सदाबहार होती हैं। ये वक्त ऐसा होता है जब बच्चों को खेलने से फुरसत नहीं होती। लेकिन बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बचपन से ही अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। सिर्फ इतना ही नहीं, बचपन में फिल्में करने के बाद भी वह नहीं रुके उम्र बढ़ने के साथ उन्होंने हर तरह की फिल्में भी की और बॉलीवुड पर राज करने लगे। चलिए चिल्ड्रन्स डे के मौके पर जानिए उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने छोटी उम्र से ही फिल्मों में दस्तक दे दी थी।
विज्ञापन

2 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। श्रीदेवी 1967  में आई तमिल फिल्म कंधन में बाल कलाकार के रुप में काम किया। जिसके बाद वह कई फिल्मों में दिखीं। 1970 में श्रीदेवी नें मा नन्ना निर्दोशी से तेलुगू डेब्यू किया था। बॉलीवुड में डेब्यू की बात करें तो रानी मेरा नाम फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने काम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
रेखा ने एक साल की उम्र से ही एक्ट्रेस की दुनिया में कदम रख दिया था। तेलुगू फिल्म इत्तु गुट्टू में दिखाई दी थीं। जिसके बाद वो साल 1966 की रंगूली रत्लम नामक फिल्म ने नजर आई थी।

4 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने बतौर बाल कलाकार आशा, आप के दीवाने और भगवान दादा जैसी फिल्मों से अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था।
विज्ञापन

5 of 7
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन
कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में कलाथुर कनम्मा फिल्म में काम किया था। कमल हासन को इस फिल्म के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला ने 1980 में आई मराठी फिल्म जाकूल में पहली बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। जिसके बाद वह फिल्म कलयुग, मासूम, भावना, सुर संगम, डकैत, बड़े घर की बेटी जैसी कई फिल्मों में बचपन में ही एक्टिंग कर चुकीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
आलिया ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। वह पहली बार 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'संघर्ष' में काम कर चुंकी हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें