फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhichhore: छिछोरे के चार साल पूरे होने पर नितेश ने जताया दर्शकों का आभार, बोले- दिल के हमेशा करीब रहेगी फिल्म

Wed, 06 Sep 2023 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'छिछोरे' के चार साल पूरे हो गए हैं। अच्छे ढंग से लिखे गए किरदारों और मनमोहक कहानी से भरपूर इस फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से अपार प्यार मिला था। कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस बीच फिल्म की चौथी वर्षगांठ पर इसके डायरेक्टर ने लोगों का आभार जताया है।
Film Stars: फिल्में फ्लॉप होने पर मेकर्स का सहारा बने ये सितारे, नहीं लिया मेहनताना
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बात करते हुए, नितेश तिवारी कहते हैं, "मैं हमारे लोगों के निरंतर प्यार के लिए विनम्र और आभारी महसूस करता हूं। छिछोरे से मेरे बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। इसके लिए मेरे दिल में हमेशा खास जगह रहेगी।'' बता दें कि  नितेश तिवारी की इस फिल्म ने अपने सुविकसित किरदारों की बदौलत हर वर्ग के दर्शकों को प्रभावित किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर और ताहिर राज भसीन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। सभी ने फिल्म में अपने प्रदर्शन से लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को लोग आज भी छोटे पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। सुशांत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफलता हासिल की थी। हाल ही में नितेश तिवारी की फिल्म बवाल रिलीज हुई थी। 

4 of 5
छिछोरे - फोटो : social media
इसे सीधे ओटीटी पर जारी किया गया था। फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर पहली बार एक साथ नजर आए थे। दर्शकों ने इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो नितेश जल्द ही रामायण बनाने वाले हैं। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में लीड रोल रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा फिल्म में केजीएफ स्टार यश को भी कास्ट किए जाने की चर्चा चल रही है। गौरतलब है कि नितेश तिवारी को उनकी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। आमिर खान अभिनीत दंगल को उन्होंने डायरेक्ट किया था।
Thank You For Coming: थैंक्यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज, सही पार्टनर की तलाश में संघर्ष करती नजर आईं भूमि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें