आस्था का महापर्व छठ देश भर में धूम धाम से मनाया जाता है, लेकिन खासतौर पर बिहार के लोग इसे बहुत ही नियम और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मनोज बाजपेयी से लेकर पंकज त्रिपाठी तक बॉलीवुड के कई ऐसे जाने-माने स्टार्स हैं, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और अपने घर में भी छठ की पूजा करते हैं। 28 अक्टूबर यानी कल से छठ की शुरुआत हो जाएगी और इसका समापन 31 अक्टूबर को होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से ऐसे बॉलीवुड स्टार हैं जो छठ में रखते हैं गहरी आस्था।