फिल्म 'छावा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज शनिवार को एक महीना पूरा हो गया है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज हुई यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई और यह उनके करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। जानते हैं आज 30वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया?