फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Sen-Charu Asopa: करण मेहरा से अफेयर पर चारू असोपा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- राजीव ने अनैतिक काम किया

Sat, 05 Nov 2022 11:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Charu Asopa - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारू असोपा इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में आए तूफान के कारण चर्चा में हैं। पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया। राजीव सेन ने आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन इसी बीच इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। राजीव सेन ने चारू पर विवाहेत्तर संबंधों का आरोपों का आरोप लगाया है। एक वीडियो का हवला देते हुए राजीव सेन का कहना है कि चारू का एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा है। करण मेहरा ने इस आरोप को बेसिर पैर का बताते हुए राजीव सेन को मानहानि का नोटिस भेजने की बात कही है। वहीं अब चारू असोपा ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ दी है।

Zeba Bakhtiar: कौन हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार? जिनसे शादी कर पछताए अदनान सामी और जावेद जाफरी
विज्ञापन

2 of 4
Charu Asopa - फोटो : सोशल मीडिया
चारू असोपा का कहना है कि मामले में करण का नाम घसीट कर राजीव सेन ने अनैतिक काम किया है। चारू का कहना है कि जिस वीडियो को उनके पति राजीव सेन मुद्दा बना रहे हैं, वह असल में कामकाज से संबंधित है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान चारू ने यह सभी बातें रखी हैं। बता दें कि राजीव सेन ने दावा किया था कि वह करण मेहरा के साथ अफेयर में हैं और उन्होंने करण के साथ एक 'रोमांटिक रील' भी बनाई। करण ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Priyanka Chopra: ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश
विज्ञापन

3 of 4
Charu Asopa-Karan Mehra - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में चारू ने मीडिया बातचीत के दौरान कहा, 'राजीव जानते हैं कि लोग सामान्य बातचीत पर भरोसा नहीं करेंगे, इसलिए उन्होंने नाम लेना तय किया। उन्होंने मेरे पूरे इंस्टाग्राम प्रोफाइल को स्क्रॉल किया और किसी पुरुष के साथ उन्हें मेरी सिर्फ एक रील मिल गई तो उन्होंने उसे ही मुद्दा बना लिया है। यह रील एक वर्क इवेंट के दौरान की है। इसे लेकर वह मुझ पर आरोप लगा रहे हैं।' चारू ने करण मेहरा के साथ वाली अपनी रील को लेकर कहा, 'यह एक इवेंट की रील है, जहां हम दोनों को इनवाइट किया गया था। मुझे तो यह तक नहीं पता था कि करण भी इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं।'

Sapna Choudhary: बुरी फंसीं सपना चौधरी? लखनऊ कोर्ट ने धोखाधड़ी मामले में हरियाणवी डांसर के खिलाफ तय किए आरोप
विज्ञापन

4 of 4
Charu Asopa-Rajeev Sen - फोटो : सोशल मीडिया
चारू ने आगे कहा, 'इवेंट को रील में कैप्चर किया गया, क्योंकि यह एक कोलैबोरेशन वीडियो थी। मुझे उन्हें टैग करना पड़ा। राजीव ने यूं ही करण का नाम ले लिया है और उनके बारे में बातें बननी शुरू हो गईं। किसी का नाम इस तरह घसीटना नैतिक रूप से गलत है। राजीव ने ये बहुत गलत किया है। अगर मैं चाहूं तो मैं भी किसी का नाम घसीट सकती हूं। लेकिन, मैं ऐसा नहीं करूंगी, क्योंकि मुझे पता है कि एक लड़की के लिए उसका कैरेक्टर बहुत महत्वपूर्ण होता है।' चारू ने कहा कि करण की जिंदगी में खुद इतनी उथल-पुथल है। वह खुद अपनी पत्नी निशा रावल के साथ कानूनी पचड़ों में फंसे हैं।

Bhagyashree: भाग्यश्री के पति की हुई मेजर सर्जरी, अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर बताया कैसा है हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें