देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। वहीं, अब प्रियंका तीन साल बाद भारत लौटी हैं और कई सारे इवेंट्स में भाग लेती नजर आ रही हैं। बीती रात एक्ट्रेस को मुंबई के एक होटल में स्पॉट किया गया, जहां उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।