फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड, अभिनेता ने किया हरसंभव मदद का वादा

Sun, 28 Jan 2024 10:46 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक के बॉडीगार्ड की कार हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट के बाद अभिनेता तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक ने बॉलीवुड में कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों में अपना कौशल दिखाया है। अभिनेता अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही कोई जानकारी साझा करते हैं। ग्लैमर से परे, कार्तिक का एक दयालु रूप भी है। क्योंकि वह अपने परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता साझा करते हैं। साथ ही अपने कर्मचारियों की भी अच्छे से देखभाल करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक के बॉडीगार्ड की कार हादसे का शिकार हो गई। एक्सीडेंट के बाद अभिनेता तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंच गए। एक्सीडेंट के कारण बॉडीगार्ड को काफी चोटे आईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इजाल की जरूरत थी, जिसके लिए उन्हें बांद्रा के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Censor Board: आरओ हाशमी ने मांगा औरंगजेब के खिलाफ लिखित सबूत, नहीं मिला 'छत्रपति संभाजी' को सेंसर सर्टिफिकेट
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने अपने बॉडीगार्ड की हर संभव मदद देने का प्रयास किया। कार्तिक ने इस बात का ध्यान रखा कि उनकी तरफ से उनके बॉडीगार्ड को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक न केवल रोजाना अपने बॉडीगार्ड से मिलते थे, बल्कि उनके साथ क्वालिटी टाइम भी बिताया करते थे। बॉडीगार्ड को हर संभव तरीके से सहायता की पेशकश करते थे। साथ ही यह सुनिश्चित करते थे कि उनकी अस्पताल की सभी जरूरतें पूरी हों।

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपने घायल टीम के सदस्य का समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास किया। खबर के मुताबिक, फिलहाल कार्तिक के बॉडीगार्ड को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अपने घर लौट चुके हैं। अभिनेता की इस दरियादिली की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो, अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा वह भूल भुलैया 3 में भी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा कार्तिक 'आशिकी 3' में भी नजर आएंगे। 

Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड की तकनीकी श्रेणी में सैम बहादुर का दबदबा, एनिमल-जवान की भी रही चांदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें