फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: शहजादा की असफलता से कार्तिक आर्यन ने सीखा सबक, फिल्मों के चुनाव पर लिया यह बड़ा फैसला

Sat, 05 Aug 2023 08:35 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में आई फिल्म फिल्म 'भूल भुलैया 2' से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। इतनी सफलता पाने के बाद भी अभिनेता की फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब काफी समय के बाद कार्तिक आर्यन का फिल्म की विफलता पर दर्द छलका है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता से सातवें आसमान पर थे, लेकिन उनकी अगली रिलीज शहजादा अल्लू अर्जुन की 2020 की तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की आधिकारिक रीमेक थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। फिल्म की असफलता ने कार्तिक को यह एहसास करा दिया है कि दोबारा रीमेक बनाना उनके लिए सही नहीं होगा। 

Youtuber Arrest: प्यार के नाम पर यूट्यूबर ने किया महिला का बलात्कार, लाखों की रकम भी ऐंठी, गिरफ्तार

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

हाल ही में, एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि ‘शहजादा’ की असफलता ने उन्हें सबसे बड़ा हिंट दिया कि अब उन्हें रीमेक नहीं करनी चाहिए। अभिनेता ने कहा कि यह उनका पहला मौका था, जब उन्होंने किसी रीमेक फिल्म में अभिनय किया और शूटिंग के दौरान यह एक अलग अनुभव था।

Anjali Anand: 'मोटी लड़की को कौन काम देता है, डायरेक्टर के साथ सोई होगी', ऐसे आरोपों पर छलका अंजलि का दर्द

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

अभिनेता ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद में उन्हें एहसास हुआ कि शहजादा एक ऐसी फिल्म थी, जिसे लोग पहले ही देख चुके थे। लोग टिकटों पर अपनी मेहनत की कमाई खर्च करके इसे दोबारा सिनेमाघरों में नहीं देखना चाहते थे। फिल्म ने दुनिया भर में 47 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि भारत में 38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Pushpa 2: भव्य सेट के साथ अब यहां शुरू होगी 'पुष्पा 2' की शूटिंग, अल्लू अर्जुन की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, ‘समय-समय पर रीमेक बनाना अच्छा होता है, लेकिन  मैंने फैसला किया है कि मैं इसका आनंद नहीं लूंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहूंगा, जो पहले से ही किसी ने किया हो।’ कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में 'भूल भुलैया 2', 'चंदू चैंपियन', 'आशिकी 3' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें