बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की जिंदादिली और उनकी जिंदगी के बारे में जानते हैं। क्या कभी उनका घर देखा है, जो बेहद आलीशान और खूबसूरत है, खासियतें चौंका देगी।
विज्ञापन
2 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार मुंबई के अंधेरी में रहते हैं। अंधेरी वेस्ट के सबसे लोकप्रिय लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अक्षय अपने परिवार के साथ आलीशान डुप्लेक्स में पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटे आरव और बेटी नितारा के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के इस घर में वो तमाम सुविधाएं हैं, जो एक स्टार के घर में होनी चाहिंए। ‘अक्की’ के इस डुप्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर पर किचन, डाइनिंग, लिविंग और होम थिएटर है। 'अक्की’ का क्लोजेट भी नीचे ही है।
4 of 9
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के इस घर का नाम है 'प्राइम बीच', क्योंकि यह समंदर किनारे बसा हुआ है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने अपने घर को कुछ इस तरह से सजाया है कि, जो भी देखेगा वो बस देखता रह जाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
अक्षय कुमार
घर के ऊपरी हिस्से में बेडरूम, बालकनी, पैंट्री और ट्विंकल खन्ना का ऑफिस है। घर में एक बेहतरीन गार्डन भी है। ‘अक्की’ इसका खास ध्यान रखते हैं। एक बालकनी है, जहां ‘अक्की’ ट्विंकल के साथ कार्ड्स और लूडो खेलते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
अक्षय कुमार
‘अक्की’ सुपरस्टार हैं तो उनके घर का सिक्यूरिटी सिस्टम भी टॉप लेवल का है। अक्षय कुमार को लिविंग एरिया में बेटी नितारा के साथ खेलना बेहद पसंद है। ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग रूम है। घर में एक मूर्ति भी स्थापित है।
विज्ञापन
7 of 9
अक्षय कुमार
घर का इंटीरियर अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने खुद डिजाइन किया है। ओवरऑल कहें तो एक स्टार का घर जैसा होना चाहिए, प्राइम बीच वैसा ही है। वहीं इस घर के होने के पीछे की कहानी भी बेहद दिलचस्प है, जिसे शायद कोई जानता हो।
8 of 9
अक्षय कुमार
बता दें कि यह वही घर है, जिसके सामने अक्षय कुमार ने अपना पहला फोटो शूट कराया था। वे घर के अंदर भी फोटोशूट करना चाहते थे, इजाजत भी मांगी, लेकिन मना कर दिया गया था। 10 साल बाद अक्षय ने यही घर खरीद लिया था।
आज वे परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं। खास बात ये कि अक्षय कुमार को भी बाद में पता चला कि ये वही घर है, जहां उन्होंने पहला फोटोशूट कराया था। इस बात का खुलासा एक शो के दौरान खुद खिलाड़ी कुमार ने किया था।