परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया है कि वह इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित और दिलजीत दोसांझ अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'चमकीला' के लिए लगभग 15 गाने गाएंगी। 'चमकीला' विवादास्पद पंजाबी लोक गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है, जो अपने विद्रोही रवैये के लिए जाने जाते थे। परिणीति उनकी पत्नी और साथी गायिका अमरजोत कौर की भूमिका निभाएंगी, जबकि दिलजीत 'चमकीला' के किरदार में नजर आएंगे।