फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागरिका घाटगे के पिता का निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल नोट

Thu, 14 Jan 2021 06:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिता और पति के साथ सागरिका घाटगे - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे के पिता का निधन हो गया है। सागरिका ने इस बात की जानकारी सोशल मीडया के माध्यम से दी है।
विज्ञापन

2 of 5
जहीर खान और सागरिका घाटगे
सागरिका के पिता का निधन 64 वर्ष की उम्र में हुआ है। सागरिका ने पिता के निधन के बाद अपने दुख को बांटने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता की कई तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
Sagarika Ghatge
सागरिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सागरिका का परिवार है। खासतौर पर उनसे पिता इन तस्वीरों में मौजूद हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सागरिका ने लिखा,  'विश्वास नहीं होता कि आप हमारे बीच नहीं रहे। मुझे पता है कि आप खूबसूरत जगह पर ही हैं। एक ऐसा शून्य महसूस हो रहा है जो कभी नहीं खत्म होगा। मुझे मजबूत बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
 

4 of 5
Sagarika Ghatge - फोटो : instagram
सागरिका का ये पोस्ट उनके फैंस को भी काफी इमोशनल कर रहा है। अब उनके फैंस इस पोस्ट पर सागरिका को ढ़ांढस बांधने की कोशिश कर रहे हैं। तो वहीं उनके पिता की आत्मा की शांति की के लिए दुआ भी कर रहे हैं। बता दें कि सागरिका के पिता का निधन 9 जनवरी को हुआ। इसी के ठीक एक दिन पहले यानी 8 जमवरी को सागरिका ने अपना जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहीर खान, सागरिका घाटगे
गौरतलब है कि सागरिका को 'चक दे गर्ल' भी कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'चक दे इंडिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सागरिका 'रश', 'इरादा' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं। वहीं साल 2017 में सागरिका ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी कर ली थी।

पढ़ें: बतौर बाल कलाकार इन फिल्मों में नजर आए थे अभिनेता, अरेंज मैरिज कर सभी को कर दिया था हैरान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें