फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं ये सितारे, काट रहे हैं कोर्ट के चक्कर

Sun, 09 Apr 2023 07:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन-कंगना-अमीषा - फोटो : अमर उजाला
फिल्मे सितारे अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इसकी वजह होती है उनका अभिनय, उनकी फिल्में और सुविधाजनक लाइफस्टाइल। मगर, इन दिनों कुछ सितारे अभिनय और फिल्मों से अलग, कानूनी पचड़ों में फंसे होने की वजह से मीडिया का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग मामलों में इन सितारों पर कानून का शिकंजा कसा हुआ है, जिसके चलते इन्हें कोर्ट में खूब चक्कर काटते देखा जा रहा है। हर बार जब कोर्ट से मिली तारीखों पर ये हाजिरी लगाते हैं, तो खबरों का बाजार गर्म हो जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : social media
जैकलीन फर्नांडीज
अभिनेत्री जैकलीन यूं तो अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। मगर, इन दिनों उनका नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से ज्यादा जाना जा रहा है। इस मामले में जैकलीन का भी नाम है और समय-समय पर उनकी कोर्ट में पेशी होती है। हाल ही में जैकलीन दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में देखी गई थीं। इसके अलावा ईडी भी एक्ट्रेस से पूछताछ कर चुकी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों सोनू सूद के साथ फिल्म 'फतेह' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना रणौत
कंगना रणौत अपने सोशल मीडिया पोस्ट और मुखर बयानों की वजह से हर दिन मीडिया का ध्यान खींचती हैं। इसके अलावा कंगना भी कानूनी मुसीबत में फंसी हुई हैं। दरअसल, कंगना पर जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा किया हुआ है। उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ 2020 में यह केस कराया था। जावेद अख्तर ने ये दावा किया था कि कंगना ने यह कहकर उन्हें बदनाम किया था कि वह 'बॉलीवुड की सुसाइड गैंग' से थे।
Allu Arjun: ‘पुष्पा’ को क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने जन्मदिन पर किया विश, पत्नी स्नेहा और रश्मिका ने भी दी बधाई

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल
अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रांची की एक सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर क्रुनाल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया। अमीषा पटेल और उनके पार्टनर के खिलाफ शिकायत करने वाले अजय कुमार सिंह झारखंड के फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने अभिनेत्री और उनके पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया था। समन के बावजूद अमीषा कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखने नहीं आई थीं, जिसकी वजह से अदालत नाराज हो गई। बात तब आगे बढ़ गई जब न तो अभिनेत्री और न ही उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
Namashi Chakraborty: 'गुंडा' बनने से खराब हुई थी मिथुन चक्रवर्ती की छवि, बेटे नमाशी ने खोला बड़ा राज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके
इसके अलावा अपने ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केआरके भी इन दिनों कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। बीते महीने ही केआरके की कोर्ट में भी पेशी हुई। दरअसल, मनोज बाजपेयी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था, जिसको लेकर केआरके इंदौर कोर्ट में पेश हुए थे। कुछ समय पहले केआरके ने मनोज बाजपेयी को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इसके बाद बाजपेयी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया। इससे पहले भी कई हस्तियां केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं।
Bhojpuri: 'इच्छाधारी नागिन' बन भोजपुरी इंडस्ट्री में छाईं ये अभिनेत्रियां, इंतकाम देख कांपी दर्शकों की भी रूह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें