फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020 में हुआ इन सेलेब्स का ब्रेकअप, किसी ने छह तो किसी ने 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ा

Mon, 21 Dec 2020 12:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राज सिंह अरोड़ा- पूजा गौर, करण कुंद्रा- अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram
साल 2020 अपनी अंतिम चरण पर है। महज कुछ ही दिनों में ये साल अलविदा कह देगा। साल 2020 कई लोगों के लिए अच्छा रहा तो कई लोगों के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। खासकर प्यार के मामले में ये साल कुछ खास नहीं रहा है। इस साल ने कई सालों के रिश्तों को खत्म कर दिया है। चलिए इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ कपल्स के बारे में जिनका सालों पुराना रिश्ता अब अगले साल आगे नहीं बढ़ पाएगा...
विज्ञापन

2 of 6
पूजा गौर और राज - फोटो : फाइल
पूजा गौर और राज सिंह
हाल ही में कुछ दिन पहले टेलीविजन अभिनेत्री पूजा गौर ने कुलासा किया है कि 10 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। दरअसल पूजा गौर और अभिनेता राज सिंह पिछले साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन दोनों का अब ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी खुद पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
कृष्णा श्रॉफ - फोटो : Social Media
कृष्णा श्रॉफ और एबन ह्यमस
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का भी हाल ही ब्रेकअप हुआ है। कृष्णा श्रॉफ फुटबॉल प्लेयर एबन ह्यमस को बीते कई महीनों से डेट कर रही थीं। लेकिन कुछ दिन पहले कृष्णा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात का खुलासा किया कि उनका ब्रेकअप हो गया है। कृष्णा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आप सभी एबन के साथ मेरी फोटो एडिट कर के मुझे टैग करना बंद कर दीजिए। हम दोनों अब साथ नहीं है, इसलिए हमें साथ में जोड़ना बंद कर दीजिए।'

4 of 6
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर
मशहूर अभिनेता करण कुंद्रा और वीजे अनुषा दांडेकर का रिश्ता भी इस साल खत्म हो गया। करण और अनुषा का पिछले छह साल से एक दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन इस साल इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन अनुषा ने अपने रिश्ते को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी।
विज्ञापन

5 of 6
सना खान - फोटो : Social Media
सना खान और मेल्विन
सना खान और कोरियोग्राफर मेल्विन का ब्रेकअप भी इसी साल हुआ था। मेल्विन से ब्रेकअप के बाद सना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और अब उन्होंने शादी भी कर ली है। सना खान ने मेल्विन लुई पर धोखा देने का आरोप लगाया था जो काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
ऋत्विक और आशा नेगी
'पवित्र रिश्ता' फेम एक्टर्स ऋत्विक धन्जानी और आशा नेगी ने भी इस साल अपने रिश्ते को खत्म कर लिया। इन दोनों का रिलेशन भी पिछले छह साल से था। हालांकि इन दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप की कोई पुष्टि नहीं की। आशा ने अपेन एक इंटरव्यू में कहा था कि 'लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते है, लेकिन लाइफ की खास बात ये है कि आपके मन में उसके लिए प्यार कभी नहीं मरता' इस बयान के बाद से ही लोग कयास लगाने लगे कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

पढ़ें: जिंदगी की आपाधापी में रह गया गायक मुकेश का ये सपना अधूरा, पूरा हो जाता तो 'आत्मकथा' पढ़ते प्रशंसक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें