अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा विज्ञापनपति?
क्रॉल बिजनेस की शाखा डफ एंड फेल्प्स हर साल उन विज्ञापनों का हिसाब किताब रखती हैं, जिनमें मशहूर शख्सियतें दिखाई देती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट की इस लिस्ट से ही पता चलता है कि देश में टीवी, अखबारों और होर्डिंग्स पर दिखने वाले विज्ञापनों में किसका सिक्का चल रहा है और किसका सिक्का फीका पड़ रहा है। डफ एंड फेल्प्स ने मंगलवार को जो अपनी रिपोर्ट जाहिर की, उसके सामने आने के बाद से ही हिंदी सिनेमा में खासी हलचल देखी जा रही है। और, इसकी सबसे बड़ी वजह रही सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड अक्षय कुमार का नंबर वन की कुर्सी खो देना।