श्रवण राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रवण राठौड़
'आशिकी' का यादगार संगीत देने वाली मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ का 22 अप्रैल को निधन हो गया। दो दिन पहले उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। नदीम श्रवण की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में तमाम फिल्मों में हिट संगीत दिया है। उनकी हिट फिल्मों में ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साजन’, ‘परदेस’, ‘सड़क’, ‘दिल का क्या कसूर’ और ‘धड़कन’ आदि शामिल हैं।