बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों के अलावा अपने टैलेंट को लेकर भी फैंस के बीच सुर्खियों में रहते हैं। यह सेलेब्स अपने साथ-साथ अपने बच्चों को भी हर परिस्थितियों से रूबरू कराने की पूरी कोशिश करते हैं, जिससे उनके बच्चे इस काबिल बन पाए कि वह दुनिया में खुद से अपनी पहचान बना सके। कई बार तो यह बच्चे अपना माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर उनसे भी आगे निकल जाते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे है, जो योग में अपने पेरेंट्स को कड़ी टक्कर देते हैं।