मुंबई में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में जहां अब तक 32 ऐसे मरीज मिले हैं जो ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित हैं। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की हाउस पार्टी में जाने के बाद बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बीच बीएमसी ने आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बीएमसी जन स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष राजुल पटेल ने कहा, 'मैंने डीएमसी स्वास्थ्य विभाग को आलिया भट्ट के खिलाफ होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वह एक रोल मॉडल हैं, ऐसे में उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए था। नियम सबके लिए समान हैं।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। कपल ने 9 दिसंबर को राजस्थान में रॉयल अंदाज में साथ फेरे लिए, जिसमें दोनों के बेहद ही करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कटरीना और विक्की ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दोनों अपनी प्री-वेडिंग की हर रस्म को एंजॉय करते नजर आए थे। वहीं, अब कटरीना ने शादी के बाद अपने ससुराल में पहली रसोई बनाई। इस दौरान कटरीना ने हर नई दुल्हन की तरह कुछ मीठा बनाया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है। कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर लगाई है, जो हलवे की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कटरीना ने हाथ में हलवे की कटोरी पकड़ रखी है। इस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर पर लिखे इस कैप्शन से साफ जाहिर है कि ये हलवा कटरीना ने ही बनाया है।
बिग बॉस 15 का सफर खत्म होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि लगभग एक महीने बाद टीवी के इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले होगा और इसी वजह से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शो में एक तरफ रश्मि देसाई और देवोलीना अच्छे दोस्ते थे लेकिन दोनों की लड़ाई अब चर्चा में है दूसरी तरफ अब अभिजीत बिचुकले ने भी देवोलीना के साथ गंदी बात करके अपने रिश्ते को खराब कर लिया है। वहीं, इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें देवोलीना अभिजीत और रश्मि को मारने की बात कहती दिख रही हैं। दरअसल, मेकर्स ने ‘कलर्स चैनल’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस सभी सदस्यों को उस एक कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहते हैं जो इस हफ्ते जेल की सजा का हकदार है। इस दौरान हर कोई देवोलीना का नाम लेता है। इतना ही नहीं, अभिजीत भी देवोलीना का नाम लेते हैं और कहते हैं कि वो दोस्ती के लायक नहीं हैं।
अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सालों से दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार शो का सीजन 13 आ रहा है और अब ये सीजन भी खत्म होने वाला है। ऐसे में इस बार का स्पेशल शुक्रवार का एपिसोड काफी खास होगा। शुक्रवार को इस रियलिटी शो में सेलिब्रिटीज आते हैं, जो अमिताभ बच्चन के कठीन सवालों का सामना करते हैं। इस दौरान सेलिब्रिटीज जितनी भी पैसे इस खेल में जीतते हैं, वो सभी दान कर दिए जाते हैं। इस हफ्ते इस स्पेशल शुक्रवार का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा, जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के सितारे अमिताभ बच्चन के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। इस दौरान अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना हरभजन सिंह और इरफान पठान भी करेंगे।
मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने वह कर दिखाया है जो भारत में इस साल बड़े से बड़ा सितारा भी नहीं कर पाया। फिल्म ने पहले ही दिन देश में किसी भी भाषा की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक मिले आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपये से ऊपर की हो चुकी है। इन आंकड़ों में अभी और फेरबदल की गुंजाइश दिख रही है। फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की ओपनिंग ने इस शुक्रवार रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ की राह बहुत मुश्किल कर दी है। दिक्कत अगले दो शुक्रवारों को रिलीज हो रही क्रिकेट आधारित फिल्मों ‘83’ और ‘जर्सी’ की भी बढ़ती दिख रही हैं।
सोशल मीडिया से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा चुकीं प्रियंका चोपड़ा 'निक जोनस की पत्नी' कहलाने पर भड़क गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं जिसमें उन्हें 'निक जोनस की पत्नी' कहकर संबोधित किया गया था। अभिनेत्री ने कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट साझा किए और पूछा कि क्या उन्हें अपने बायो में अपना आईडीएमबी लिंक जोड़ना चाहिए। प्रियंका ने यह भी पूछा कि अभी भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार कैसे हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में पढ़ा जा सकता है "निक जोनास की पत्नी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के दौरान मैट्रिक्स फिल्म के सह-कलाकार कीनू रीव्स के बारे में बातें कीं।'' इस खबर को पढ़ते हुए प्रियंका ने लिखा, "बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ' निक जोनस की पत्नी' के रूप में संदर्भित किया जा रहा है।"
देश-विदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। इसी वजह से दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता को आयोजकों ने स्थगित कर दिया है। मिस इंडिया मानसा वाराणसी (Manasa Varanasi) समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया है। मानसा वाराणसी भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड 2021 पेजेंट में हिस्सा लेने वाली थीं। वो मिस इंडिया 2020 रह चुकी हैं। आयोजकों ने बताया कि अगले 90 दिनों के भीतर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगियों और संबंधित कर्मचारियों को एकांतवास, निगरानी में रखा जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने पर उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जाएगी। मिस वर्ल्ड लिमिटेड की सीईओ जूलिया मॉर्ले ने इस बारे में कहा कि मिस वर्ल्ड के ताज के लिए हम अपने कंटेस्टेंट की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों से चर्चा में बने सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय अब तक इस केस में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को अपने शिकंजे में ले चुकी हैं। हालांकि, अब इस मामले में सुकेश का कनेक्शन बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईडी की पूछताछ के दौरान मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आया है। दरअसल, सुकेश ने पूछताछ के दौरान इन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ अपने कनेक्शन की बात कबूली है। सुकेश ने ईडी को बताया कि वह साल 2015 से श्रद्धा कपूर को जानता है। इतना ही नहीं उसने एनसीवी मामले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की मदद भी की थी।
इसी महीने शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने हनीमून के बाद मुंबई लौट आए हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में सीमित मेहमानों के साथ शादी समारोह आयोजित करने के बाद अब यह कपल अपने रिसेप्शन की तैयारी कर रहा है। इस सिलसिले में दोनों ने दिसंबर में ही मुंबई वालों को शादी की दावत देने की योजना बनाई थी। लेकिन अब कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के कारण एक बार फिर इस कपल के रिसेप्शन को आगे बढ़ाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के करीबी एक सूत्र ने बताया कि विक्की और कटरीना अपने रिसेप्शन की तारीखों पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए दोनों ने दो प्लान भी बनाया है। पहले प्लान के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में ही रिसेप्शन दे दिया जाए, ताकि शादी और रिसेप्शन की कारीख एक-दूसरे से ज्यादा दूर ना हो।
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का ट्रेलर जारी हो चुका है और 24 दिसंबर 2021 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस समय रणवीर सिंह जोरो-शोरो से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ये दीपिका और रणवीर डायरेक्टर कबीर खान के साथ दुबई में हैं। इस कपल को उस समय यहां बेहद ही शानदार तोहफा मिला जब दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर फिल्म '83' की झलक दिखाई गई। रणवीर के साथ दीपिका भी उस समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थी। रणवीर सिंह की फोटो बुर्ज खलीफा पर देखकर दीपिका की खुशा का ठिकाना नहीं था और उनका रिएक्शन देखने लायक था।