फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ केस

Thu, 26 Dec 2019 01:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Raveena Tandon, Farah Khan and Bharti Singh - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। इन तीनों हस्तियों के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई है। इनपर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

2 of 6
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
द ट्रिब्यून के मुताबिक, इन तीनों ने एक कॉमेडी प्रोग्राम के दौरान ईसाई धर्म को लेकर कुछ शब्द कहे जो लोगों को पसंद नहीं आए। शिकायत में कहा गया है कि जिन शब्दों का इस्तेमाल शो में किया गया उससे धर्म का अपमान है। यह कार्यक्रम क्रिसमस के दिन ही प्रसारित किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
Farah Khan
रवीना, भारती और फराह खान के खिलाफ अमृतसर के अजनाला में शिकायत दी गई है। पुलिस ने वीडियो की जांच करने के बाद ये मामला दर्ज किया। ये मामला IPC की धारा 295-A के तहत ये केस दर्ज किया है।

4 of 6
Kapil Sharma and Bharti Singh
एसएसपी विक्रम जीत दुग्गल ने इस शिकायत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम की वीडियो के साथ शिकायत दी गई थी, इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की है।
विज्ञापन

5 of 6
raveena tandon - फोटो : amar ujala
हाल ही में रवीना टंडन अपने एक ट्वीट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक कार्टून की तस्वीर साझा की। ये तस्वीर सीएए के प्रदर्शन से जुड़ी हुई थी, लेकिन इस तस्वीर में अंग्रेजी में जो संदेश लिखा हुआ था उसमें प्रदर्शन यानी protest और vandalize की स्पेलिंग गलत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Farah Khan - फोटो : twitter
वहीं फराह खान को लेकर बीते दिनों चर्चा थी कि वो सलमान खान की जगह बिग बॉस होस्ट करेंगी। दरअसल बिग बॉस का सीजन इस बार बढ़ा दिया गया है, ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान ने पहले से ही अपने डेट्स दे रखी हैं ऐसे में वो शो होस्ट नहीं कर पाएंगे, उनकी जगह फराह खान लेंगी। हांलाकि बाद में ये खबरें अफवाह निकली और बाद में साफ हुआ कि सलमान खान ही पूरे सीजन में होस्ट बने रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें