फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना- प्रियंका को अपनी नागिन बनाना चाहती थीं एकता कपूर, इस वजह से नहीं बन पाई बात

Wed, 25 Dec 2019 11:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif, Naagin, Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर अपने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में निर्माता-निर्देशक की भूमिका निभा चुकी हैं। इन दिनों उनके छोटे पर्दे का सीरियल नागिन 4 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीरियल का पहला सीजन साल 2015 में आया था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था यही वजह से जो अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं, लेकिन एकता कपूर नागिन ने सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ekta kapoor - फोटो : instagram
एकता कपूर ने हाल ही में फिल्म कंपेनियन को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी सफर पर बात की। इस दौरान इंटरव्यू में होस्ट अनुपमा चोपड़ा ने उनकी फिल्मों से जुड़े सवाल किए। इस पर एकता ने कहा, 'लोग इस बारे में नहीं जानते कि डर्टी पिक्चर के बाद मैंने तय किया था कि नागिन एक फिल्म बनाउूंगी। इस कॉन्सेप्ट को मैं दो अभिनेत्रियों के पास लेकर भी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif - फोटो : social media
एकता कपूर आगे कहती हैं कि, 'मुझे याद है कि नागिन फिल्म के लिए मैंने कटरीना कैफ से संपर्क किया तो उसने मुझे कहा कि डर्टी पिक्चर के बाद तुम जरूर कुछ अलग और हटकर बनाना चाहोगी। इसपर मैंने उन्हें कहा कि हां मैं नागिन फिल्म बनाना चाहती हूं। एकता ने हंसते हुए कहा कि कटरीना ने मुझे ऐसे देखा जैसे मैंने कोई नशा कर रखा है। उसने मुझे कहा, 'क्या सच में तुम आज के समय में नागिन जैसे विषय पर कुछ बनाना चाहती हो.. क्या भारत के लोग देखेंगे..?? 

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
एकता ने आगे बताया कि, 'कटरीना के बाद मैंने प्रियंका के बारे में सोचा लेकिन वह उस समय विदेश जाने की तैयारियों में थीं। हालांकि प्रियंका इस फिल्म को करने में रुचि दिखा रही थीं। मुझे लगा कि ठीक है, कोई बात नहीं। मैं इस विषय पर एक शो बनाऊंगी। मैंने ये शो टीवी पर रिलीज किया।' एकता ने आगे कहा, 'मैं बस यही चाहती थी कि कोई बड़ी अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट के लिए हां बोले दे तो मैं इसे 200 करोड़ वाली अकेली अभिनेत्री की फिल्म बना कर दिखाऊंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एकता कपूर और राज शांडिल्य - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गौतलब है कि कंटेंट क्वीन एकता कपूर के लिए साल 2019 एक शानदार वर्ष रहा है जहां सभी प्लेटफॉर्म पर एकता कपूर का बोलबाला देखने मिला। एकता के लिए सबसे बड़ा आकर्षण आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल' थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।  फिल्म की सफलता से खुश, एकता कपूर ने ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के लिए नवोदित निर्देशक राज शांडिल्य को एक लग्जरी कार उपहार में दी है। दिलचस्प बात यह है कि बालाजी और राज ने एक साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है, जो एक मनोरंजक फिल्म होगी।

पढ़ें: एकता कपूर ने 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज को गिफ्ट की शानदार कार, इस अगली फिल्म के लिए मिलाया हाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें