यूट्यूबर बॉबी कटारिया इन दिनों चर्चा में हैं। अक्सर अपनी यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉबी कटारिया इस बार एक विवाद के कारण चर्चा में है और यह विवाद इतना बढ़ चुका है कि पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। दरअसल, 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीते नजर आए थे। इस पर विवाद बढ़ा तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए नोटिस जारी किए। कटारिया ने कोर्ट में पेश होने की अर्जी लगाई थी, लेकिन अब तक पेश नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटारिया पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया है। चर्चा पाने के लिए बनाया गया एक वीडियो ही कटारिया के गले की हड्डी बन गया है। वैसे, बॉबी कटारिया से पहले भी कई यूट्यूबर अपने विवादित वीडियो और कंटेंट के कारण फंस चुके हैं। कौन हैं वे यूट्यूबर्स? आइए जानते हैं...